{"_id":"61ba14885d10ed0f6075d76e","slug":"preparations-seen-to-deal-with-omicron-shrinagar-news-drn398859390","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन से निपटने के लिए देखी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन से निपटने के लिए देखी तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के सचिव संदीप कुमार तिवारी ने राजकीय मेडिकल स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए कॉलेज की ओर से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने सूचनाओं के आदान-प्रदान में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव संदीप तिवारी कोविड अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बेस अस्पताल के एमएस डॉ. केपी सिंह ने बताया कि कोविड अस्पताल में अभी पांच संक्रमित भर्ती हैं, जिनमें कोई भी गंभीर लक्षण नहीं है। बताया गया कि अस्पताल में आरपीटीसीआर और रेपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था है। रेपिड टेस्ट की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। जबकि आरटीपीसीआर जांच सोमवार को छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक होती है। सचिव ने ऑक्सीजन गैस प्लांट का भी निरीक्षण किया। प्लांट इंचार्ज डॉ. अच्युत नारायण पांडे ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। हेल्पलाइन में कार्य कर रहे कर्मचारियों को आवश्यक रूप से सभी फोन कॉल रिसीव कर आवश्यक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर कोविड अस्पताल के डिप्टी नोडल अफसर डॉ. अर्जुन सिंह, बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. व्यास राठौर, एनेस्थिसिया विभागाध्यक्ष प्रो. अजय विक्रम सिंह, फिजिशियन डॉ. लीना फिरमाल आदि मौजूद थे।