{"_id":"672cf531c0994f24f9047d62","slug":"pranshav-and-rohini-remained-first-in-overall-ranking-pauri-news-c-5-1-gkp1010-542105-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: प्रांशव और रोहिणी ओवरऑल रैंकिंग में रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: प्रांशव और रोहिणी ओवरऑल रैंकिंग में रहे प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला प्रशासन के सहयोग और खेल विभाग के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित कंडोलिया मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-10, 15 और 20 आयु वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता आगाज हो गया। इस दौरान अंडर-10 बालक व बालिका वर्ग में प्रांशव और रोहिणी ओवरऑल रैंकिंग में प्रथम स्थान पर रहे।
बृहस्पतिवार को राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल भावना का विकास होता है और वे एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं। तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-10 बालक वर्ग में गर्वित प्रथम, प्रांशव द्वितीय और श्रेयांश तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में रोहिणी प्रथम, दिव्यांशी डबराल द्वितीय, समीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में ओवरऑल रैंकिंग में प्रांशव प्रथम, गर्वित द्वितीय, श्रेयांश तृतीय रहे। जबकि बालिका वर्ग के ओवरऑल रैंकिंग में रोहिणी प्रथम, दिव्यांशी डबराल द्वितीय और समीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान ने बताया कि पौड़ी में पहली बार आयोजित हो रही तीरंदाजी प्रतियोगिता में नैनीताल, उधमसिंहनगर, पौड़ी, अल्मोड़ा, देहरादून और हरिद्वार सहित 6 जनपदों के 105 बालक और बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान राज्य क्रीड़ा परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व तीरंदाजी के वर्तमान संरक्षक जसपाल नेगी, निर्णायक रमेश सेमवाल, सचिन, हेम सिंह, विजय मेहरा और सोमनाथ रघुवंशी आदि मौजूद रहे।