फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   portal Open for modification in online admission form

ऑनलाइन प्रवेश फार्म में संशोधन के लिए खुला पोर्टल

Wed, 22 Sep 2021 05:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
portal Open for modification in online admission form
एचएनबी गढ़वाल केेंद्रीय विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण फार्म में संशोधन/अपडेशन के लिए अभ्यर्थियों को मौका दिया है। बीए/बीएससी/बीकॉम में प्रवेश के लिए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी 25 सितंबर तक फार्म में संशोधन कर सकते हैं। अन्य पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के सिस्टम मैनेजर प्रदीप मल्ल ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता में संशोधन/अपडेशन के लिए एडमिशन पोर्टल में लॉगइन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यदि कोई अपनी शैक्षणिक योग्यता में सुधार या अपडेट करना चाहता है तो अपने लॉगइन आईडी का प्रयोग कर सकता है। इसमें अपडेट बटन पर क्लिक कर संशोधन किया जा सकता है। यह सुविधा अभ्यर्थियों को एक ही बार मिलेगी इसलिए वह सावधानी से अपनी सूचनाएं संशोधित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि अभ्यर्थियों ने डिजिटल मार्कशीट फार्म के साथ अपलोड की है और उन्होंने अब मूल मार्कशीट प्राप्त कर ली है तो वह मूल मार्कशीट अपलोड कर सकते हैं। अपलोड दस्तावेजों को देखने के लिए व्यू फाइल लिंक पर क्लिक करें। जो दस्तावेज साफ नहीं दिखाई दे रहा हो, उसे दोबारा लोड कर सकते हैं। जिस अभ्यर्थी के पास माइग्रेशन/टीसी/सीसी/नहीं है, वह इस चरण को छोड़ सकते हैं। मल्ल ने बीटेक में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से फार्म में अखिल भारतीय रैंक को अपडेट करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed