फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police registered a case for threatening to kill doctors

Pauri News: डाॅक्टरों को जान से मारने की धमकी देने को लेकर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Mon, 18 Nov 2024 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police registered a case for threatening to kill doctors

विज्ञापन




श्रीनगर। राजकीय बेस अस्पताल श्रीकोट में डायलिसिस यूनिट सुचारु करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मेडिकल कॉलेज की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी कि प्रदर्शन करने वाले लोगों ने उनके डॉक्टरों से गाली-गलौज की और साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इंस संबंध में पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद व 30 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



दरअसल, शुक्रवार को डायलिसिस यूनिट शुरू होने के बाद यहां एक मरीज का डायलिसिस शुरू किया गया। डायलिसिस के कुछ देर बाद मरीज को दिक्कत शुरू हो गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। इसके बाद यहां मौजूद डायलिसिस कराने पहुंचे मरीजों व उनके तीमारदारों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने यूनिट के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

देर शाम बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मरीज, तीमारदार व स्थानीय लोगों ने मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। देर रात मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत अन्य चिकित्सकों ने कोतवाली पहुंचकर चिकित्सक से अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में गाली गलौच, आपराधिक बल प्रयोग, जान से मारने की धमकी देने को लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कहा कि जांच को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed