फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police lifts protest of project affected

पुलिस ने परियोजना प्रभावितों का धरना हटाया

Wed, 25 Aug 2021 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Police lifts protest of project affected
नैथाणा-रानीहाट में रेलवे परियोजना की एप्रोच रोड पर जाम लगा रहे ग्रामीण को वाहन में ले जाते हुए पु? - फोटो : SHRINAGAR
स्थायी रोजगार की मांग कर रहे विकासखंड कीर्तिनगर के रानीहाट और नैथाणा गांव के 23 रेल परियोजना प्रभावितों को पुलिस ने धरनास्थल से हटा दिया है। इससे गुस्साए प्रभावितों ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके न मानने पर पुलिस उन्हें एसडीएम कार्यालय ले गई। बाद में 22 लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम प्रधान नैथाणा आशा देवी के नेतृत्व में रानीहाट और नैथाणा के ग्रामीण रेलवे परियोजना के कार्यस्थल पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन्हें निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए वहां से चले जाने को कहा। इससे गुस्साए परियोजना प्रभावितों ने कार्यस्थल की एप्रोच रोड को पत्थर रखकर अवरुद्ध कर दिया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र बिंजोला, प्रशिक्षु सीओ विभा दीक्षित और कोतवाल रवींद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों से वार्ता करते हुए प्रधान आशा भट्ट व प्रभावित ग्रामीणों ने कहा कि 3 अगस्त को अपर आयुक्त गढ़वाल सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों व आरवीएनएल व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक हुई थी। इसमें उन्होंने 24 अगस्त तक मांगों पर कार्रवाई करने की बात कही थी लेकिन अब तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रभावितों को स्थायी रोजगार नहीं मिल जाता तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे। प्रभावितों के न मानने पर पुलिस उन्हें वाहन में बैठाकर एसडीएम कार्यालय ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कीर्तिनगर अजयवीर सिंह ने बताया कि परियोजना कार्यस्थल में निषेधाज्ञा लागू है। शांति भंग की संभावना को देखते हुए उन्हें हटाया गया है। सभी लोगों को छोड़ दिया गया है।

नैथाणा-रानीहाट में रेलवे परियोजना की एप्रोच रोड पर जाम लगा रहे ग्रामीण को उठाती पुलिस

नैथाणा-रानीहाट में रेलवे परियोजना की एप्रोच रोड पर जाम लगा रहे ग्रामीण को उठाती पुलिस- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed