फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police gave information about cyber crime to students

Pauri News: पुलिस ने छात्र-छात्राओं को दी साइबर अपराध की जानकारी

Fri, 31 Jan 2025 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police gave information about cyber crime to students

विज्ञापन




पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में पुलिस विभाग की पहल पर मिनी हेक्थलॉन प्रतियोगिता आयोजित हुई। पुलिस साइबर टीम ने लोगों को साइबर जागरूकता, साइबर संबंधी तकनीकी कौशल का परीक्षण व विकास करने को लेकर जागरूक किया गया।

पुलिस लाइन पौड़ी सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला ने की। उन्होंने मोबाइल, लैपटाॅप व कंप्यूटर के जरिए होने वाले साइबर अपराधों से सचेत किया गया। बताया कि तकनीकी के ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से हैकिंग, फिशिंग, रैन समवियर, मालवियर, साइबर स्टॉकिंग आदि साइबर क्राइम का हिस्सा हैं। उन्होंने युवाओं को इनसे सचेत रहने के टिप्स भी दिए। उन्होंने वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग, साइबर फिशिंग, चाइल्ड पोर्नोग्राफी आदि की भी जानकारियां दीं और सतर्क रहने को कहा। बीजीआर पौड़ी कैंपस के विधि सहायक प्राध्यापक डॉ. मुकेश रावत ने साइबर समेत विभिन्न अपराधों पर कानूनी जानकारियां दी। कार्यक्रम में जीबीपीआईईटी घुड़दौड़ी, बीजीआर कैंपस, जीजीआईसी पौड़ी व बीआर मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




साइबर टीम द्वारा छात्र-छात्राओं से कंप्यूटर व मोबाइल हैकिंग समेत विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी की। इस मौके पर सीओ श्रीनगर अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी पौड़ी त्रिवेंद्र सिंह, संदीप बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed