फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police area officer conducted half yearly inspection of Kotwali Kirtinagar

Pauri News: पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली कीर्तिनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Sat, 08 Feb 2025 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Police area officer conducted half yearly inspection of Kotwali Kirtinagar

विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर सुरेन्द्र सिंह भंडारी ने शनिवार को कोतवाली कीर्तिनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली के मालगृह, शस्त्रागार व आर्म्स-अम्यूनेशन, आपदा प्रबंधन /आपदा न्यूनीकरण के उपकरणों, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला एवं शिशु सहायता पटल, थाना कार्यालय का भी अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने थाना भोजनालय की साफ-सफाई, महिला व पुरुष कर्मचारी बैरेक का निरीक्षण भी किया। पुलिस की ओर से थाना परिसर में रखे गए विभिन्न मामलों में सीज किए गए वाहनों के संबंध में उन्होंने जानकारी लेते हुए मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त थाने में रखे विभिन्न दस्तावेज और अपराध, मालखाना, ग्राम अपराध, अहकमात पंजिका व कैश बुक, फ्लाई शीट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भंडारी ने थाने पर लंबित माल मुकदमाती, माल वाहन, अन्य माल एवं वर्तमान में प्रचलित अभियान के तहत माल मुकदमाती वाहनों, एमवीएक्ट से संबंधित वाहनों, लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद थाने में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मेलन में उनसे परिवार व कार्यक्षेत्र में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली। इस मौके पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा, एसएसआई कुंवर राम आर्य, उपनिरीक्षक सुषमा रावत, एलआईयू यूनिट प्रभारी एसआई किशन शाह तथा पुलिस कर्मी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed