फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pipeline of Nanaghat drinking water scheme broken, supply affected

नानघाट पेयजल योजना की पाइप लाइन टूटी, आपूर्ति प्रभावित

Mon, 19 Jul 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Pipeline of Nanaghat drinking water scheme broken, supply affected
नानघाट पेयजल योजना की पाइप लाइन लगातार हो रही बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे मुख्यालय पौड़ी में एक सप्ताह तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल संस्थान पाइप लाइन को सुचारु करने में जुट गया है लेकिन बारिश से काम में दिक्कतें सामने आ रही हैं। संस्थान के सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि योजना के दो पाइप भारी मलबा और बारिश का पानी आने के कारण बह गए हैं। विभागीय कर्मचारी मौके के लिए रवाना किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां तक जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। डीआई पाइपों को दोबारा जोड़ने में समय लगेगा। एई कुमार ने बताया कि योजना से पौड़ी को दो एमएलडी पेयजल आपूर्ति होती है, जिससे शहर के आधे हिस्से में जलापूर्ति की जाती है। पाइप लाइन दुरुस्त होने तक श्रीनगर पंपिंग योजना से मिलने वाले 3.5 एमएलडी पानी से ही जलापूर्ति की सुचारु व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed