फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   pinky on bed

चार साल से बिस्तर पर लेटी है पिंकी

Wed, 04 Nov 2015 10:22 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Wed, 04 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ में महिलाओं का जीवन पहाड़ जैसा कठिन होता है। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते-करते कई बार प्राण संकट में आ जाते हैं। कई बार वह पहाड़ी से फिसलकर असमय काल का ग्रास या अपाहिज हो जाती हैं। ऐसा ही हुआ कीर्तिनगर ब्लाक के धौल्याणा गांव की पिंकी के साथ। चार साल जंगल में घास काटते वक्त खाई में गिरने के बाद पिंकी की जान तो बच गई, लेकिन वह बिस्तर से नहीं उठ सकी। माता-पिता की बढ़ती उम्र और आर्थिकी का कोई साधन नहीं होने से दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


बडियारगढ़ पट्टी के धौल्याणा गांव के प्रेम सिंह नेगी की बेटी पिंकी की शादी आठ वर्ष पहले लोस्तू पट्टी के भरांखील गांव में हुई थी। शादी के करीब चार साल बाद उसकी खुशहाल जिंदगी अचानक बदल गई।  जंगल में घास काटते वक्त उसका पांव फिसला और वह लगभग 100 मीटर गहरी में गिर गई। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी और शरीर के अन्य अंगों की हड्डियां टूट गई। इलाज के लिए दिल्ली जाया गया। इलाज केे बाद भी गर्दन से नीचे के अंग काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रेम सिंह दिल्ली में फैक्टरी में काम करते थे। उन्होंने जैसे-तैसे जगह-जगह इलाज करवाया। फायदा नहीं होने पर नौकरी छोड़कर पिंकी को घर ले आए। अब उनकी पत्नी और बहू पिंकी की देखभाल करते हैं। उसको खाना खिलाना, कपड़े बदलना, घावों पर मरहम लगाना और नहलाना-धुलाना उनके जिम्मे हैं। दिक्कत यह है कि चार साल से बिस्तर पर लेटे रहने से उसके शरीर पर घाव हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता हनुमंत भंडारी बताते हैं कि उनको आज तक कोई सरकारी मदद नहीं मिल पाई है। नौकरी भी नहीं रह गई है। आजीविका का कोई साधन नहीं है। एक-दो जनप्रतिनिधि मदद का आश्वासन देकर इलाज संबंधी कागजात भी लिए, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
फैक्टरी मालिक ने की मदद
श्रीनगर। पिंकी का इलाज करवाने में उसके पिता के फैक्टरी मालिक ने काफी सहयोग किया। उन्हीं की बदौलत प्रेम सिंह ने इलाज में लाखों रुपये खर्च किए।
करें मदद
श्रीनगर। यदि आप पिंकी की मदद करना चाहते हैं, तो उनके पिता प्रेम सिंह से मोबाइल फोन नंबर 7895211614 से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed