{"_id":"67a4e9b4f2335521470aeae8","slug":"people-should-not-fall-prey-to-doubling-the-amount-bank-pauri-news-c-5-1-gkp1010-613091-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनराशि दोगुना करने के चक्कर में न आएं लोग : बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनराशि दोगुना करने के चक्कर में न आएं लोग : बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। आरबीआई व एक्सिस बैंक की संयुक्त पहल पर ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वित्त विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को धनराशि दोगुनी करने व ऊंचा ब्याज देने आदि के झांसे में न आने के सुझाव दिए। उन्होंने बैंकिंग व वित्तीय सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को तकनीकी जानकारियां दीं।
गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में आयोजित ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम समझदार बनो-सुरक्षित रहो की थीम पर आयोजित हुआ। आरबीआई देहरादून के उप लोकपाल व डीजीएम अमित राणा ने कहा कि लोग अक्सर धनराशि को दोगुना करने के लिए जालसाजों के चक्कर में फंस रहे हैं। साथ ही लोग इन दिनों साइबर ठगों की भी गिरफ्त में आ रहे हैं।
कहा कि आरबीआई की गाइड लाइन उपभोक्ताओं को इस प्रकार के मामलों में समझदारी से काम करने की सलाह देता है। कहा कि आरबीआई के तहत कोई भी बैंक 8 फीसदी से अधिक का ब्याज नहीं देता। यदि कोई वित्तीय संगठन इससे अधिक का ब्याज देने का झांसा देता है तो पहले उसकी पड़ताल की जानी जरूरी है। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं को अपना ओटीपी शेयर न करने व मोबाइल पर अनजाने कॉलों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि वित्तीय जानकारी के लिए
विज्ञापन
बैंक से संपर्क किया जा सकता है। एक्सिस बैंक लखनऊ के नोडल अफसर संदीप बनर्जी ने शाखा प्रबंधकों व कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की सुविधाओं के अनुसार कार्य करने को कहा। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला, एक्सिस बैंक पौड़ी के शाखा प्रबंधक कमलेश रावत आदि शामिल रहे।