फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People descended against railway dumping yard

रेलवे के डंपिंग यार्ड के विरोध में उतरे लोग

Tue, 08 Sep 2020 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
People descended against railway dumping yard
जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित क्षतिग्रस्त स्टेडियम को डंपिंग जोन बनाए जाने का विरोध किया। उनका कहना कि भारी वाहनों के चलते मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ ही आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को चौरास क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने एसडीएम कीर्तिनगर के समक्ष अपनी समस्या रखी। उन्होंने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कीर्तिनगर-धारी-सुपाणा मोटर मार्ग बेहद संकरा और तंग है। जनता की वर्षों की मांग केे बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण किया है। अब रेलवे की ओर से गढ़वाल विवि के चौरास स्टेडियम को डंपिंग जोन बनाया गया है। जिस कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। जनप्रतिधियों ने कहा भारी वाहनों की आवाजाही से मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाएगा। साथ ही आए दिन लोगों को जाम की समस्या ये जूझना पड़ेगा। उन्होंने डंपिंग यार्ड की अनुमति निरस्त न किए जाने व मोटर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक न लगाए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला, जिला पंचायत सदस्य अनीता देवी, कनिष्ठ प्रमुख सोनम बिष्ट, रेवत सिंह मिया, गिरीश घिल्डियाल, अवतार सिंह, प्रधान संजय रावत, प्रधान नैथाणा व मढी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed