फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People are facing problems due to frequent damage to drinking water lines.

Pauri News: बार-बार पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोग हो रहे परेशान

Sun, 19 Oct 2025 03:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 19 Oct 2025 03:43 PM IST
विज्ञापन
People are facing problems due to frequent damage to drinking water lines.
कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के डांगचौरा क्षेत्र में पेयजल की सुचारू आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। विगत दो सप्ताह पूर्व सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद से क्षेत्र में नियमित तौर पर पेयजल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण हैंडपंप आदि से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पानी किसी-किसी दिन आ रहा है। स्थानीय निवासी नरेश, दीपक, राजेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि नियमित पेयजल आपूर्ति न होने से दिक्कतेें झेलनी पड़ रही हैं। प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जल संस्थान देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता नरेश पाल सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य चलने से कई बार पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। जिस कारण समस्या बनी है। उन्होंने कहा कि पहले संबंधित विभाग द्वारा पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त करने पर हमें बजट दिया जाता था। जो अब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed