फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri students dominated the district level science fair

Pauri News: जिला स्तरीय विज्ञान मेले में पौड़ी के छात्रों का रहा दबदबा

Mon, 03 Nov 2025 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 03 Nov 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Pauri students dominated the district level science fair
पौड़ी। जिला स्तरीय युवा महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत आयोजित विज्ञान मेले में पौड़ी ब्लॉक के छात्रों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी व कनिष्ठ प्रमुख नीरज पटवाल ने किया। प्रतियोगिता के विज्ञान मेले में पौड़ी की सिमरन रावत प्रथम, ऐश्वर्या नौटियाल द्वितीय, प्राची व आशना तृतीय रहीं। चित्रकला में सचिन प्रथम, दीक्षा द्वितीय व दीपिका तृतीय रहीं। कहानी लेखन में हिमांशी प्रथम, गुनगुन द्वितीय व साक्षी तृतीय रहीं। कविता लेखन में रघुवेंद्र प्रथम, आरती द्वितीय व अरमान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता व उपविजेताओं को सीडीओ गिरीश गुणवंत ने पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान गुसाईं ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मंगलवार (आज) सामूहिक लोकगीत, लोकनृत्य व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, मनोज कुमार, आदेश बहुगुणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed