{"_id":"68fca2fc2ef48545c5044134","slug":"pauri-girl-student-will-enhance-the-pride-of-uttarakhand-on-the-path-of-duty-during-republic-day-pauri-news-c-51-1-pri1002-111895-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गणतंत्र दिवस के दौरान कर्तव्य पथ पर पौड़ी की छात्रा बढ़ाएगी उत्तराखंड का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गणतंत्र दिवस के दौरान कर्तव्य पथ पर पौड़ी की छात्रा बढ़ाएगी उत्तराखंड का मान
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। इस साल गणतंत्र दिवस के दौरान कर्तव्य पथ पर पौड़ी जिले की छात्रा काजल दिखाई देगी। काजल प्री- रिपब्लिक डे परेड शिविर (आरडीसी) में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें आईटीएम विवि ग्वालियर में पांच से 14 नवंबर तक होने वाले आरडीसी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पौड़ी जिले के विकासखंड थलीसैंण स्थित राठ महाविद्यालय पैठाणी की छात्रा काजल का चयन प्री-रिपब्लिक डे परेड शिविर के लिए हुआ है। राठ महाविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की छात्रा काजल पढ़ाई के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र स्योली तल्ली गांव निवासी काजल अब आरडीसी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। आरडीसी के तहत होने वाले कठोर तकनीकी प्रशिक्षण के लिए काजल ग्वालियर स्थित आईटीएम विवि में 5 से 14 नवंबर तक विशेष शिविर में प्रतिभाग करेंगी।
महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. देव कृष्ण ने बताया कि आरडीसी चयन के लिए उत्तराखंड में विभिन्न विवि के सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया। कई बार की चरणबद्ध प्रक्रियाओं और विभिन्न प्रतियोगिता के बाद कालज का आरडीसी के लिए चयन हुआ। बताया कि आरडीसी के लिए पूरे देश से करीब दो सौ एनएसएस स्वयंसेवी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
ऐसे होता है चयन
गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए राष्ट्रीय स्तर के सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन किया जाता है। स्वयंसेवकों को क्षेत्रीय प्री-आरडी शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ही चयनित किया जाता है। क्षेत्रीय शिविरों में स्वयंसेवकों को परेड के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीय समिति उन स्वयंसेवकों का चयन करती हैं जो दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय आरडीसी में हिस्सा लेंगे।
-- -- -- -- -- -- -
यह पहला मौका है जब दूरस्थ क्षेत्र की बालिका गणतंत्र दिवस में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। हालांकि इससे पूर्व में राज्यस्तर पर स्वयंसेवियों का चयन हुआ है। आरडीसी में काजल के चयनित होने पर पूरा काॅलेज प्रशासन उत्साहित है। -डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी, प्राचार्य राठ महाविद्यालय पैठाणी।