फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pandavaj show will be held on 24th in Ransi Stadium

Pauri News: रांसी स्टेडियम में 24 को होगा पांडवाज शो

Mon, 20 Jan 2025 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Pandavaj show will be held on 24th in Ransi Stadium
पौड़ी। उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी 22 जनवरी को कोटद्वार पहुंचेगी। फिर हरी झंडी दिखाकर उसे आगे के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं 24 जनवरी की सुबह 11 बजे से रांसी स्टेडियम पौड़ी में पांडवाज बैंड का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीडा अधिकारी संदीप डुकलान ने बताया कि उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के तहत बुधवार को कोटद्वार से मशाल का फ्लैग ऑफ किया जाएगा। यह मशाल कोटद्वार से दुगड्डा, लैंसडौन से होते हुए रात्रि विश्राम के लिए जयहरीखाल पहुंचेगी। अगले दिन 23 जनवरी को जयहरीखाल से गुमखाल, सतपुली, पाटीसैंण, अगरोड़ा से पौड़ी पहुंचेगी और रात्रि विश्राम पौड़ी में होगा। 24 जनवरी को मौली व तेजस्विनी पौड़ी शहर में भ्रमण कर रांसी स्टेडियम पौड़ी पहुंचेगी और वहां पर भव्य पांडवाज शो का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन वह श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेगी। 25 जनवरी को देहरादून के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed