फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pandav dance took place on Vasant Panchami, people danced on Thadiya-Chaunfla

Pauri News: वसंत पंचमी पर हुआ पांडव नृत्य, थड़िया-चौंफला पर झूमे लोग

Sun, 02 Feb 2025 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Pandav dance took place on Vasant Panchami, people danced on Thadiya-Chaunfla

विज्ञापन
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में वसंत पंचमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जबकि मुख्यालय के च्वींचा गांव में पांडव नृत्य व गैंडी वध का मंचन व थड़िया, चाैंफला लोक नृत्य पर लोग झूम उठे।



पर्यटन नगरी पौड़ी के च्वींचा गांव में वसंत पंचमी पर्व को अनूठे तरीके से मनाए जाने की परंपरा है। जहां नगरवासियों ने महाभारत काल के दृश्यों का मंचन कर ढोल दमाऊ की थाप में लोक नृत्य किए।
विज्ञापन

साथ ही पांडव नृत्य के दौरान गैंडी वध का भी मनमोहक मंचन किया गया। पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को वसंत पंचमी के अवसर पर च्वींचा गांव के ज्वाल्पा देवी मंदिर में मंचन का आयोजन हुआ। जहां ढोल दमाऊ की थाप पर युवाओं, महिलाओं व स्थानीय लोगों ने वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक कलाकार मनोज रावत अंजुल ने बताया कि गांव में वसंत पंचमी के आगमन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। दिसा-ध्याणियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता है। बताया कि च्वींचा गांव में वसंत पंचमी से लेकर बैसाखी पर्व तक हर रोज थड़िया व चौंफला लोकनृत्यों का आयोजन किया जाएगा। वहीं थलीसैंण व पाबौ में भी ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जौ पूजन किया। इस मौके पर जयपाल सिंह नेगी, प्रकाश रावत, ललित नेगी, अनूप रावत, विकास नेगी, संजय नेगी और सुबोध रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed