{"_id":"68f4c6403e6f0d42ce06fc3b","slug":"pabau-block-chief-lata-rawat-is-playing-the-role-of-ram-pauri-news-c-51-1-pri1001-111848-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पाबौ ब्लॉक प्रमुख लता रावत ने निभा रहीं राम का किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पाबौ ब्लॉक प्रमुख लता रावत ने निभा रहीं राम का किरदार
Sun, 19 Oct 2025 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 19 Oct 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाबौ। देहरादून के नकरौंदा में आदर्श दुर्गा महिला रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला इस बार भी चर्चा में है। इस रामलीला की खासियत यह है कि इसमें सभी किरदार महिलाओं द्वारा निभाए जा रहे हैं। भगवान राम की भूमिका पाबौ ब्लॉक प्रमुख लता रावत निभा रहीं हैं।
ब्लॉक प्रमुख लता रावत ने बताया कि भगवान राम का किरदार उनके जीवन का विशेष अनुभव है। पिछले वर्ष पहली बार इस भूमिका को निभाने पर जो सम्मान और स्नेह मिला, उसी ने दोबारा इस मंचन के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक प्रमुख बनने के बावजूद उन्होंने इस भूमिका को निभाना जारी रखा।
समिति अध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दूसरी बार यह अनोखी रामलीला सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। उनका कहना है कि भविष्य में यदि सहयोग और संसाधन मिलते हैं तो इस महिला रामलीला को प्रदेश स्तर तक भव्य रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।