फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Outcry over non-completion of Dhari-Bagyo motor road construction

Pauri News: धारी-बाग्यो मोटर मार्ग का निर्माण पूरा न होने पर आक्रोश

Thu, 20 Feb 2025 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Outcry over non-completion of Dhari-Bagyo motor road construction

विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के धारी-बाग्यों मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा न होने पर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। एसडीएम कोे भेजे ज्ञापन में प्रशासक ग्राम पंचायत धारपंयाकोटी दुर्गा देवी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर ने चार वर्ष पूर्व कोटी गांव के पास से धारी-बाग्यों मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया था। लेकिन आज तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। सड़क का अधूरा कार्य लोगों के लिए भारी खतरा बना है। आम रास्ते क्षतिग्रस्त होने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जल, जंगल, खेत और स्कूल के आम रास्ते क्षतिग्रस्त होने से लोग खासे परेशान हैं। सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त होने से फसलों पर संकट मंडराने लगे हैं। बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार विभाग से अनुरोध किया गया, लेकिन ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। दुर्गा देवी ने बताया कि अब विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के लिए 23 फरवरी को ग्रामीणों की आम बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed