{"_id":"58a0975c4f1c1b5733d841eb","slug":"out-flag-marches-for-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति बनाए रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति बनाए रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान से पहले पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। सीओ धन सिंह तोमर की देखरेख में आयोजित फ्लैग मार्च में होमगार्ड व पीआरडी जवानों ने हिस्सा लिया। सीओ तोमर ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना डर से मतदान करवाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रैली के दौरान अपील की गई है कि मतदाता किसी के बहकावे में न आएं। यदि किसी मतदाता को कोई मतदान करने के लिए डरा या धमकाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस से की जाए। रैली श्रीनगर रोड से शुरू बस स्टैंड से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए माल रोड, पोस्ट आफिस रोड, पीडब्ल्यूडी, लोअर बाजार, बूचड़ वाली गली से होते हुए नगर पालिका के रास्ते बस स्टैंड में जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन