फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Organizations descended against arbitrary wages

मनमानी मजदूरी के विरोध में उतरे संगठन

Fri, 11 Sep 2020 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Organizations descended against arbitrary wages
मनमानी मजदूरी और बिना पंजीकरण बाहरी ठेकेदारों के काम करने के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने आक्रोश जताया हैं। संगठनों ने प्रशासन और नगर पालिका परिषद से ठेकेदारों का पंजीकरण करने और मजदूरी दर तय करने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी और महामंत्री दिनेश पंवार का कहना है नगर पालिका क्षेत्र में 20 से अधिक बाहरी ठेकेदार काम करते हैं। इनके अधीन सैकड़ों बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के मजदूर काम कर रहे हैं, लेकिन इनका कोई लेखा जोखा ना तो श्रम विभाग और ना ही जीएसटी विभाग में है। व्यापार संघ के जिला उपाध्यक्ष भागवत पांडे और भाजपा नेता कैलाश कपरुवाण, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, महिला कमेटी अध्यक्ष मीना रावत और मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी का कहना है कि एक ओर आउटसोर्सिंग में काम करने वाले स्थानीय युवाओं को जीएसटी और सर्विस टैक्स सहित अन्य टैक्स वसूल कर वेतन दिया जा रहा है। वहीं बाहरी मजदूर बिना कोई शुल्क चुकाए काम कर रहे हैं। बाहरी ठेकेदार लोगों से निर्माण कार्य का मनमाना पैसा ले रहे हैं। एसडीएम श्रीनगर दीपेंद्र नेगी ने कहा कि श्रम विभाग और नगर पालिका को मजदूरी दर तय करने और पंजीकरण के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed