{"_id":"5e8a100c8ebc3e7607033410","slug":"order-shrinagar-news-jmu207370737","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना- भाजपा नेताओं को जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना- भाजपा नेताओं को जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने के निर्देश
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भाजपा नेताओं से संवाद कायम कर जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली।
इस अवसर पर नड्डा ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भाजपा कार्यकर्ताओं को मानव भलाई के कार्य में लगना चाहिए और जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को हराने के लिए लोग सामाजिक दूरी बनाएं और मास्क पहनें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सफल बनाने के लिए भी प्रदेश भाजपा नेताओं को जी जान से जुट जाने को कहा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल ने बताया कि प्रदेश में 40 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत वितरण के कार्य में लगाया गया है। दो लाख के करीब लोगों जिसमें स्थानीय और प्रवासी दोनों शामिल हैं को राशन सामग्री वितरित की गई है। स्थानीय प्रशासन को भी भाजपा पूरा सहयोग दे रही है। इस दौरान प्रदेश के कई नेता पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे।