फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Opposition to master plan now after Devasthanam board

देवस्थानम बोर्ड के बाद अब मास्टर प्लान का विरोध शुरू

Mon, 07 Sep 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Opposition to master plan now after Devasthanam board
देवस्थानम बोर्ड के विरोध के बाद अब हक हकूकधारी और पुरोहितों ने बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान का विरोध शुरू कर दिया है। कहा कि पहले सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का गठन कर उनकी रोजी रोटी छीनी और अब मास्टर प्लान के नाम पर उनके भवनों को तोड़ने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

चारधाम तीर्थपुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने बदरीनाथ धाम में सरकार के मास्टर प्लान का घोर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मकांड धर्मावली पुरोहितों की विरोधी है। सरकार चारों धामों की सनातनी परंपराओं में छेड़छाड़ कर उसको तोड़ने पर लगी हुई है। अब पुरोहितों के घरों को भी छीनने की कोशिश में जुटी है। कोटियाल ने कहा एक तरह पूरा देश कोरोना महामारी से त्रस्त है। बावजूद इसके सरकार बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान लागू करने की तैयारी कर रही है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता अशोक टोडरिया ने भी सरकार के निर्णय का विरोध किया है। कहा कि मास्टर प्लान लागू करने से पूर्व तीर्थपुरोहितों और हक हकूकधारियों की राय ली जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed