फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   online study

लॉकडाउन में इसरो ने ऑनलाइन पाठ्यक्रम चलाया

विज्ञापन
online study
जम्मू। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पाठ्यक्रम चलाए हैं। इनमें से नवीनतम पाठ्यक्रम जो अभी संपन्न हुआ है, वह ‘सेटेलाइट फोटोग्रामेट्री और उसके अनुप्रयोग’ था, जिसे इसरो के तत्वावधान में भारतीय दूरस्थ संस्थान द्वारा छात्रों और पेशेवर लोगों के लिए चलाया गया था।
विज्ञापन

पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रम को छात्रों से विशेष रूप से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस कार्यक्रम के लिए देश भर के 1,188 संस्थानों से कुल 23,802 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। पाठ्यक्रम के समापन पर एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करके प्रमाणपत्र जारी किए गए। पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपग्रह चित्रों के उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करना, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और आपदाओं के विश्लेषण और अनुप्रयोगों के लिए उपग्रह छवियों में सटीक सुधार लाना है। उपरोक्त पाठ्यक्रम के अलावा आईआईआरएस-ईसरो ने लॉकडाउन अवधि के दौरान कई अन्य ऑनलाइन पाठ्यक्रम भी संचालित किए हैं, जिसमें देश भर के विभिन्न लक्षित उपयोगकर्ता समूहों ने लाभ लिया। पिछले तीन महीनों में आयोजित किए गए इन पाठ्यक्रमों में से कुछ रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी के बेसिक सिद्धांत, फसल निगरानी और मूल्यांकन पर वेबिनार श्रृंखला, ग्रहों की स्थिति, रिमोट सेंसिंग और जीआईएस प्रौद्योगिकी और विश्वविद्यालय के शिक्षकों और सरकारी अधिकारियों, हेल्थ एमआईएस और बुनियादी सिद्धांतों के लिए आवेदन थे। इस बीच, भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ बनाने की तैयारी चल रही है और अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण, जिसे महामारी के कारण बंद करना पड़ा था, फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed