फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Online fraud accused sent to jail

Pauri News: ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोपी को जेल भेजा

Sat, 05 Aug 2023 05:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Online fraud accused sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। कपड़ा व्यापारी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

नगर क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी उम्मेद सिंह सजवाण ने 15 मई 2023 को पुलिस को दी तहरीर में बताया था, कि वह अपनी दुकान के लिए कई बार ऑनलाइन पेमेंट कर दिल्ली की फर्म से कपड़े आदि मंगाता था। एक दिन आरोपी मनीष शर्मा से ऑनलाइन हुई बात में उसने खुद को फर्म का कर्मचारी बताकर डिमांड ली और एडवांस दो लाख रुपये खाते में भेजने को कहा। कपड़ा व्यापारी ने उसके खाते में दो लाख रुपये भेज दिए। एक-दो दिन बाद समान की डिलीवरी के संबंध में उस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह बंद मिलने लगा। थानाध्यक्ष एलपीएस बुटोला ने बताया कि व्यवसायी उम्मेद सिंह की ओर से तहरीर मिलने पर मनीष शर्मा निवासी अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की गई। शनिवार को पुलिस टीम ने उसके किराए के घर रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त ने इससे पहले भी मथुरा और अलीगढ़ में लोगों से धोखाधड़ी की थी। उस केस में वह जमानत पर है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त मनीष शर्मा पुत्र राम कुमार निवासी आवास विकास कालोनी रुड़की हरिद्वार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed