फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   One Panchayat will be coordinated for parking and cleaning

संगठन व शहरवासी भी लड़ेंगे पौड़ी के विकास की लड़ाई

Sun, 18 Aug 2019 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
One Panchayat will be coordinated for parking and cleaning
पौड़ी। नगर पालिका परिषद की पहल पर मुख्यालय के विभिन्न संगठनों व नगरवासियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पौड़ी के हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पालिका क्षेत्र के कार्यों के सफल संपादन में लोगों और विभिन्न संगठनों ने सहभागिता निभाने के लिए खुलकर हामी भरी। वक्ताओं ने कहा कि पालिका क्षेत्र में पार्किंग व सफाई व्यवस्थाओं के लिए वन पंचायत से समन्वय करने की पहल होगी। इसके लिए सहभागिता समिति का गठन किया जाएगा, जो पौड़ी की यातायात व्यवस्था व पार्किंग निर्माण आदि कार्यों के त्वरित निर्माण के लिए प्रशासन, वन पंचायत सरपंचों व संबंधित विभागों से संपर्क साधेगी। पालिकाध्यक्ष बेनाम ने शहरवासियों के सुझावों को सुनने के बाद पौड़ी के विकास का ब्लू प्रिंट शहरवासियों के सामने रखा। इसमें पानी, अतिक्रमण, हाउस टैक्स, कूड़ा निस्तारण, पर्यटन और पार्किंग के मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर ट्रांसपोर्ट सिटी बनाने, पुरानी जेल से जिला पंचायत तक पार्किंग, स्पोर्ट्स सिटी, संग्रहालय, विभागीय कार्यालय व स्टाफ आवास बनाने, वर्तमान टूरिस्ट आवास गृह को डिस्मेंटल कर वहां पर सड़क से पार्किंग व टूरिस्ट बंगला बनाने व रोपवे के लिए स्थल चयन करने का निर्णय लिया गया। पालिकाध्यक्ष बेनाम ने कहा कि पालिका के पास 40 करोड़ की धनराशि है, जिसे पौड़ी के विकास में खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर सभासद विक्रम सिंह रावत, मनमोहन सिंह, अनीता रावत, यशोदा नेगी, हेमंती गुसाईं, एसपी बहुगुणा, रंजना गौरसाली, पूर्व सभासद नीलम रावत, विनोद बिष्ट, रविंद्र सिंह रावत, कलम सिंह नेगी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु खुगशाल, नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, भगवान सिंह टम्टा, बनारसीदास गौड़, वीरेंद्र खंकरियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय शर्मा व सरपंच जसपाल पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed