{"_id":"b05a508cb4b1fc8e65bf94676b5de1c3","slug":"one-more-killed-in-bus-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस हादसे के एक और घायल ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस हादसे के एक और घायल ने दम तोड़ा
सतपुली
Updated Sun, 15 Nov 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर नौ नवंबर को गूमखाल के पास बैरगांव में हुए बस हादसे के एक और गंभीर घायल रामनाथ धस्माना (65) पुत्र मंगलानंद निवासी बग्याली एकेश्वर ने शनिवार रात मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसी के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक थे और एकेश्वर कसबे में मेडिकल स्टोर चला रहे थे। रविवार को चौबट्टाखाल के विधायक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने गांवों का भ्रमण कर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।
सतपुली के तहसीलदार सुभाष ध्यानी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रामनाथ धस्माना को कोटद्वार से जौलीग्रांट रेफर किया गया था। उनके सिर पर गंभीर चोटें थी। क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ रावत ने रविवार को एकेश्वर क्षेत्र के कुंडोली, सिमार, मथाणा, गिवांली और बौंदर गांवों में पहुंचकर गूमखाल बस दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। रावत ने तहसीलदार सतपुली सुभाष ध्यानी को मृतकों एवं घायलों को शासन से मिलने वाले मुआवजे को अविलंब वितरण करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि बैंक बंद होने के चलते मुआवजा नहीं दिया जा सका है। मंगलवार तक परिजनों को मुआवजा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा एकेश्वर मंडल अध्यक्ष देेंवेंद्र भट्ट, पोखड़ा मंडल अध्यक्ष राजपाल रावत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र जदली, प्रेम पांडे आदि मौजूद थे।