फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   On the other hand the jawans are stationed on the border, here the eyes of the mafia on the ancestral land

उधर जवान सीमा पर तैनात, इधर पैतृक भूमि पर माफियाओं की नजर

Mon, 02 May 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
On the other hand the jawans are stationed on the border, here the eyes of the mafia on the ancestral land
श्रीनगर तहसील स्थित स्वीत गांव में निवासी सेना के जवान की पैतृक भूमि पर भूमाफिया की नजर है। भूमि पर कब्जा करने के लिए भूमाफिया ने सैनिक की मां से मारपीट भी की। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने एसडीएम श्रीनगर को मामले की जांच और मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सैन्यकर्मी अमित की मां आशा रावत व पत्नी लक्ष्मी रावत छोटी बच्ची के साथ पौड़ी में जिलाधिकारी से मुलाकात की। मां आशा रावत ने बताया कि कोटेश्वर गूंठ से लगी उनकी पैतृक भूमि पर भू-माफिया ने कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया है। आरोप है कि कब्जे का विरोध करने पर तीन लोगों ने उनके और बेटी के साथ मारपीट की। सैनिक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि कोतवाली श्रीनगर में शिकायत की गई, लेकिन वहां से महिला थाना भेज दिया गया। आरोप लगाया कि वहां से पुलिस ने पीड़ित परिवार को ही धमकाया और माफिया पर कार्रवाई के बजाय परिवार का शांति भंग में चालान कर दिया। तहसील प्रशासन श्रीनगर ने भी गुहार को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मामले में एसडीएम श्रीनगर को निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट देने और कोतवाल श्रीगनर को मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed