फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   old pension is not restored.

पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो करेंगे प्रदेश स्तरीय आंदोलन

Thu, 07 Jan 2021 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
old pension is not restored.
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जल्द ही कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की गई तो प्रदेशस्तरीय आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोर्चा की बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन के लिए आवाज उठाई है। उन्होंने सरकार से जल्द ही कर्मचारियों को पुरानी पेेंशन का लाभ देने की मांग की। प्रांतीय संगठन मंत्री रज्जन कफटलिया ने कहा कि मोर्चा पुरानी पेंशन की लड़ाई को मुकाम तक ले जाने के लिए कार्य कर रहा है। कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष कपिल पांडे ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अब बड़े आंदोलन की जरूरत है। पौड़ी आंदोलनों का गढ़ रहा है। जल्द समस्या का हल नहीं होने पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि यह टीम पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रही है। बैठक में सतेंद्र भंडारी, रघुवीर भंडारी, गणेश लाल, नरेंद्र सिंह, पंकज बुटोला, पंकज नेगी, जसपाल रावत, सुरेंद्र नेगी, पूरन सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह नेगी, कवीता शाह, सपना भंडारी, संतोष रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed