{"_id":"619a66af8e985966f7692fb7","slug":"offline-classes-from-three-to-first-semester-in-garhwal-university-shrinagar-news-drn396692989","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि में तीन से प्रथम सेमेस्टर की ऑफलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि में तीन से प्रथम सेमेस्टर की ऑफलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिसंबर से एचएनबी गढ़वाल केेंद्रीय विश्वविद्यालय में नवांगतुक छात्र-छात्राओं (स्नातक प्रथम सेमेस्टर) की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। स्नातक पंचम सेमेस्टर के लिए आज से विवि खुल रहा है।
कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर गढ़वाल विवि के तीनों परिसर (बिड़ला परिसर श्रीनगर, एसआरटी परिसर टिहरी और बीजीआर परिसर पौड़ी) को चरणबद्ध तरीके से छात्र-छात्राओं के लिए खोला जाने लगा है। विवि मेें 8 नवंबर से पीजी (स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रमों की ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू हो चुका है जबकि स्नातक तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं 15 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। अब विवि नवीन शैक्षणिक सत्र (2021-22) और स्नातक पंचम सेमेस्टर के छात्रों के लिए परिसर खोलने जा रहा है।
विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस राणा ने बताया कि 17 नवंबर के चीफ प्रोक्टर, परिसर निदेशकों, मुख्य छात्रावास अधीक्षक एवं संकायाध्यक्षों के साथ परिसर खोलने के संबंध मेें बैठक हुई। इसमें तय किया कि 22 नवंबर से स्नातक पंचम सेमेस्टर और 3 दिसंबर से प्रथम सेमेस्टर की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। संक्रमण से बचने के लिए सभी छात्र-छात्राएं मास्क पहनकर रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिन विभागों में छात्र-छात्राओं की संख्या ढाई सौ से अधिक है। वहां जरूरत के मुताबिक अनुभाग बनाए जाएंगे।