फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Officers should run campaigns against traffic and drug abuse: MLA

यातायात और नशे के खिलाफ मुहिम चलाएं अधिकारी : विधायक

Thu, 27 Jun 2024 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 27 Jun 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Officers should run campaigns against traffic and drug abuse: MLA
नई टिहरी। विधायक किशोर उपाध्याय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात और नशे के खिलाफ मुहिम चलाने के निर्देश दिए। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


बीते 24 जून को बौराड़ी में पालिका कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक ही परिवार की एक महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई थी। मामले में बृहस्पतिवार को विधायक उपाध्याय ने जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए नई टिहरी शहर की आंतरिक सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाने, शराब पीकर और तेज गति से वाहन चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। कहा कि पुलिस और परिवहन विभाग समय-समय पर नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाए।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सही रखने और सड़क सुरक्षा के मध्य नजर नियमित चेकिंग अभियान चलाने, स्कूलों के आसपास यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने को कहा। आबकारी अधिकारी को अवैध शराब बिक्री चेकिंग अभियान नियमित रूप से चालने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जल्द बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ डॉ़ अभिषेक त्रिपाठी, एआरटीओ सतेंद्र राज, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed