{"_id":"67114425dff6b0b1070cdec0","slug":"nsui-burnt-the-effigy-of-education-minister-when-notification-of-student-union-elections-was-not-issued-pauri-news-c-5-1-gkp1010-527443-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं होने पर एनएसयूआई ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं होने पर एनएसयूआई ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
विज्ञापन
पौड़ी। प्रदेश के विवि में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं होने से नाराज एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री पर छात्र राजनीति को समाप्त करने का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार देर शाम को एनएसयूआई व कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट के पास एकत्रित हुए। जहां उन्होंने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला जलाया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजेश भंडारी ने कहा कि बीते साल प्रदेश की सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गए थे। लेकिन इस बार अक्तूबर का महीना समाप्त होने को है। अभी तक छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इससे छात्रों में आक्रोश है। उन्हाेंने जल्द ही प्रदेश में छात्रसंघ का चुनाव कराने की मांग उठाई। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, छात्रसंघ सह सचिव संदीप सिंह, अमन नेगी, आकाश रावत, आर्यन भंडारी, प्रियांश रावत, अंकित रावत, भरत सिंह, मनमोहन डेनियल और वीर प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।