फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   not distributes grocery

राशन का वितरण नहीं होने का मामला गूंजा

Sun, 01 Nov 2015 10:24 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Sun, 01 Nov 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
कल्जीखाल ब्लाक की क्षेत्र पंचायत की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लाक में अक्तूबर माह के राशन का वितरण न  होने पर आक्रोश जताया। पूर्ति विभाग से राशन का शीघ्र वितरण करने की  मांग की गई। बैठक में क्षेत्र में बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों पर अभी तक  मरम्मत कार्य न होने, गांवों में बिजली के पोल और तारों की हालत जर्जर होने  पर भी असंतोष जताया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत प्रमुख महेंद्र राणा की  अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंचायत प्रतिनधियों ने कहा कि ब्लाक में अक्तूबर माह का खाद्यान्न का  वितरण अभी नहीं हो पाया है  जिससे लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है। कई उपभोक्ताओं के अभी तक राशन  कार्ड भी नहीं बन पाए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी डीपी पैन्यूली ने कहा कि  ब्लाक में तीन नवंबर से खाद्यान्न का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। धारकोट  के बीडीसी सदस्य अनूप कंडारी समेत कई प्रतिनिधियों ने कहा कि धारकोट,  मलाऊं, तुंदेड़,  समेत कई गांवों में बिजली के तार हवा में झूल रहे हैं।  बिजली पोल काफी जर्जर बने हैं। दुर्घटनाएं होने का भय बना हुआ है। बिजली के  तारों की स्थिति भी जर्जर बनी हुई है।  सैलार के प्रधान प्रेम सिंह ने कहा  कि ढाडूखाल-मोरली मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त पुस्ते अभी तक ठीक नहीं हो  पाए हैं। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख महेंद्र सिंह, कनिष्ठ प्रमुख दरबान  सिंह नेगी, एडीएम बंशीधर तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे। संचालन जेपी वर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed