{"_id":"5911f2494f1c1bfe74850dbc","slug":"no-water-supply-at-the-cordon-water-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति न होने पर घेरा जल संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति न होने पर घेरा जल संस्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Tue, 09 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी जल संस्थान कार्यालय के बाहर धरना देते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोट ब्लॉक के गांव देवार में पिछले एक सप्ताह से पानी सप्लाई न होने के चलते गुस्साए ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भारी संख्या में गांव की महिलाएं भी शामिल थीं। धरना प्रदर्शन के बाद अधिशासी अभियंता प्रवीन सैनी ने पेयजल लाइनों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण कोतवाल सिंह ने बताया कि पानी सप्लाई न होने के चलते ग्रामीणों के साथ-साथ मवेशियों की जान खतरे में पड़ गई है। कई शिकायतों के बाद भी जल संस्थान कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में कोट पंपिंग योजना से पानी सप्लाई होता है, लेकिन गर्मियों के कारण पानी का प्रेशर कम हो गया है। गांव अंतिम छोर पर होने के कारण पानी गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस बारे में वे कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी किसी तरह की राहत देने को तैयार नहीं हैं। पानी न आने के कारण वे दो किमी नीचे गदेरे से पानी लेकर आते हैं। इस दौरान गुलाब सिंह, गोवर्धन दास, उत्तम सिंह, बृजमोहन, हर्ष लाल, बलवीर सिंह, बसंती देवी, भगवान सिंह, गोदांबरी देवी, बीरा देवी, प्रेम सिंह, दलीप सिंह, राकेश सिंह और महावीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सैनी ने बताया कि कोट ब्लॉक में पड़ती सभी पेयजल लाइनों का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां-जहां से शिकायत आ रही है, वहां पर समस्या तुरंत दूर की जाएगी। गांव देवार में कल तक पानी सप्लाई कर दिया जाएगा।
विज्ञापन