{"_id":"69ea5c556d77a5396b099826","slug":"no-budget-was-received-for-asphalting-the-road-shrinagar-news-c-5-1-drn1019-954048-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मार्ग के डामरीकरण के लिए नहीं मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मार्ग के डामरीकरण के लिए नहीं मिला बजट
Thu, 23 Apr 2026 11:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कोट और पौड़ी के करीब छह गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने वाले बिलकेदार-गौरीकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण और सुधारीकरण नहीं होने से क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
बृहस्पतिवार को मांग के लिए ग्रामीण लोनिवि कार्यालय श्रीनगर पहुंचे लेकिन यहां अधिशासी अभियंता नहीं मिले। ग्रामीणों ने कहा कि पौड़ी और कोट ब्लॉक के बिंदूला, तलसारी, कुकड़ गांव, गोरीकोट गिरगांव आदि को जोड़ने वाले मार्ग का आज तक डामरीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सुरेंद्र, आशीष, बलवीर, सुरेश लाल, सतीश चंद्र, दीपक कुमार, शूरवीर कुमार, संजय प्रकाश, सूरज कुमार, विजय भारती, पूनम, गुड्डी आदि ने कहा कि बजट नहीं मिलने से डामरीकरण नहीं हो रहा है। चेतावनी दी अगर मार्ग का डामरीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन