फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   NHM contract workers will boycott

एनएचएम संविदा कर्मचारी करेंगे कार्यबहिष्कार

Sun, 05 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
NHM contract workers will boycott
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सेवारत संविदा कर्मचारियों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सात दिसंबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है, जिससे बढ़ते कोविड संक्रमण में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने इससे पहले मई-जून में एक सप्ताह तक कार्य बहिष्कार किया था। जनपद पौड़ी में विभिन्न पदों पर 300 एनएचएम संविदा कर्मचारी सेवारत हैं। एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से लॉयल्टी बोनस, 60 साल तक सेवा का अवसर व हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड-पे दिए जाने की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने 29 मई से 5 जून तक कार्य बहिष्कार किया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष शरद रौतेला व जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों ने 60 साल तक सेवा का अवसर और हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड-पे दिए जाने की मांग को लेकर 8 नवंबर को सचिवालय कूच किया था। इस अवसर पर आशीष डोभाल, दीप सौरभ, कुलदीप नेगी, विवेक घिल्डियाल, सुमन, दिलशाद ,अनिल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed