फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Newly appointed director of NIT Prof. Awasthi took charge

एनआईटी के नवनियुक्त निदेशक प्रो. अवस्थी ने संभाला कार्यभार

Wed, 09 Feb 2022 08:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed director of NIT Prof. Awasthi took charge
प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के तीसरे स्थायी निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निदेशक पद सवा साल से रिक्त चल रहा था। इस मौके पर उन्होंने प्राथमिकता गिनाते हुए सर्वप्रथम छह माह के भीतर एनआईटी के स्थायी परिसर के निर्माण की बात कही।
विज्ञापन

नवंबर 2020 में एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. श्याम लाल सोनी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। तब से संस्थान में कार्यवाहक निदेशक जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी साल जनवरी में केंद्र सरकार ने एनआईटी हमीरपुर में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. एलके अवस्थी की नियुक्ति की है। वह अक्तूबर 2021 से संस्थान में प्रभारी निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। इससे पूर्व वह 2016 से 2021 के बीच एनआईटी जालंधर के निदेशक रह चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रो. अवस्थी ने एनआईटी उत्तराखंड में कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्तमान में अस्थायी परिसर के प्रथम फेज का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। यहां 560 बच्चों के लिए हॉस्टल बन रहा है। इसके बाद दूसरे फेज का निर्माण चलेगा। इसी के साथ-साथ सुमाड़ी में स्थायी परिसर का निर्माण होगा। स्थायी परिसर का निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड में हो रहा है, जिससे काम तय समय पर पूरा होगा। निर्माणदायी संस्था की ओर से फाइनल प्लान दे दिया गया है। सारी औपचारिकताओं में छह माह का समय लग जाएगा। इसके पश्चात निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पांच साल के भीतर स्थायी कैंपस का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा, जबकि दो साल के अंदर प्रशासनिक भवन सहित अन्य निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएंगे। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. पीएम काला भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed