फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Negligence: After Hindi, now English exam has been postponed

लापरवाही : हिंदी के बाद अब अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित हुई

Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Negligence: After Hindi, now English exam has been postponed
I
विज्ञापन

IIगलत प्रश्नपत्र छपने से सभी केंद्रों में परीक्षा किया गया स्थगित
I
Iगढ़वाल विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान लापरवाही देखने को मिल रही है। हिंदी परीक्षा स्थगित करने के बाद अब विवि की ओर से अंग्रेजी की परीक्षा भी स्थगित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पाठ्यक्रम से हटकर प्रश्नपत्र परीक्षा में पूछे गए थे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने पूरे मामले में जांच की बात कही है।
I
Iहेनब गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों समेत संबद्ध अन्य 52 कॉलेजों में शनिवार को आयोजित बीएससी पांचवें सेमेस्टर की अंग्रेजी कम्युनिकेशन की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बताया जा रहा है कि बीएससी पांचवे सेमेस्टर की अंग्रेजी स्किल कम्युनिकेशन की परीक्षा में छात्रों से लिटरेचर से आधारित प्रश्न दिए गए थे। छात्रों का कहना था कि यह उनके पाठ्यक्रम में नहीं है और न ही उन्हें पढ़ाया गया। बता दें कि इससे पूर्व मंगलवार को आयोजित हिंदी की परीक्षा भी गलत पेपर तैयार करने के चलते स्थगित हो गई थी। छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा ने कहा कि लगातार परीक्षा पेपर तैयार करने में विवि द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। छात्रों को पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाया जा रहा है तो पेपर में प्रश्न अलग कैसे पूछे जा रहे हैं। छात्र भारी बारिश के बीच परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र में पहुंच रहे हैं और यहां आकर उन्हें पता चलता है कि गलत प्रश्नपत्र छपने से पेपर कैंसिल हो गया है। कहा कि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए व लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

I
I
I
I-------
I
Iइस संबंध में पेपर तैयार करने वाले शिक्षकों व विभागाध्यक्ष से भी वार्ता की गई, उनका कहना है कि पेपर सही है। लेकिन छात्रों व संबंधित कॉलेजों से भी पाठ्यक्रम से हटकर प्रश्नपत्र में सवाल पूछे जाने की शिकायत मिली। पेपर में कम्युनिकेशन से संबंधित प्रश्न पूछे जाने थे, लेकिन लिटरेचर के प्रश्न पूछे गए, जो कि पाठ्यक्रम से मेल नहीं कर रहा था। लिहाजा सभी केंद्रों में परीक्षा को स्थगित किया गया है। किस स्तर पर यह लापरवाही बरती गई है, इसकी भी जांच की जाएगी। स्थगित परीक्षा को पुन: आयोजित किया जाएगा। -प्रो. जेएस चौहान, परीक्षा नियंत्रक, गढ़वाल विवि।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article