{"_id":"673b87845b0f80c1c2067610","slug":"ndrf-team-gave-training-to-students-to-deal-with-disasters-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-550759-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एनडीआरफ की टीम ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एनडीआरफ की टीम ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में एनडीआरएफ की टीम ने छात्र-छात्राओं को आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान टीम ने सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के सुदेश कुमार दराल (कमांडेंट) के निर्देशों पर अपग्रेडेड स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (एसएसपी) के अंतर्गत आपदाओं से निपटने के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ओवरव्यू ऑफ एनडीआरएफ, रोल और रिस्पांसिबिलिटी ऑफ एनडीआरएफ, हृदय घात होने पर उपाय (सीपीआर), गला चोक होने पर उपाय, ब्लीडिंग कंट्रोल, इमरजेंसी/नॉन इमरजेंसी मूव, इंप्रोवाइज तरीके से स्ट्रेचर तैयार करने के बारे में बताया। इंस्पेक्टर त्रैपन रावत ने कहा कि इसके अलावा फायर इमरजेंसी, बाढ़, भूकंप के दौरान क्या करें क्या ना करें और इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस के बारे में प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की इमरजेंसी से निपटने के उपाय सीखने का प्रयास किया। मौके पर टीम एनडीआरफ ने विद्यालय को एक डिजास्टर मैनेजमेंट किट सहित, आपदा से संबंधित पोस्टर और कैलेंडर, पेन ड्राइव व सीडी ड्राइव भेंट की। प्रधानाचार्य सरोप सिंह मेहरा ने इस प्रशिक्षण के लिए एनडीआरएफ टीम का धन्यवाद दिया।