फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Namaaz only till 31 March in Jama Masjid

जामा मस्जिद में 31 मार्च तक सिर्फ नमाज

Thu, 19 Mar 2020 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Namaaz only till 31 March in Jama Masjid
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्थानीय जामा मस्जिद परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही मस्जिद परिसर में 31 मार्च तक नमाज के अतिरिक्त अन्य धार्मिक गतिविधियों पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह निर्णय जामा मस्जिद कमेटी ने लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मस्जिद परिसर में मस्जिद कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि मस्जिद परिसर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। यहां आने वालों के लिए सेनिटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है। बैठक में मस्जिद परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को बंद करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा यहां रात्रि प्रवास भी नहीं हो सकेगा। साथ ही 31 मार्च तक उर्दू भाषा में अध्ययन करने वाले छात्रों का भी अवकाश घोषित किया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि पांच वक्त की नमाज 10 से 15 लोगों की समूहों में की जाएगी और शुक्रवार को जुमे की नमाज छोटे-छोटे समूहों में पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में जामा मस्जिद कमेटी के महासचिव जामिन अंसारी, हाजी हबीब अहमद, जावेद हैदर, शमीम अहमद, राव नजमूल, जलील खान, जाहिद, शबरोज, अख्तर अहमद व इरफान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed