फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Municipal head met the minister to improve health facilities

Pauri News: स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर मंत्री से मिलीं पालिकाध्यक्ष

Sun, 23 Feb 2025 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 23 Feb 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Municipal head met the minister to improve health facilities
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में स्थित जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं के सुधार के लिए नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने जल्द जिला अस्पताल पौड़ी की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने रविवार को देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से उनके निवास में भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को जिला अस्पताल पौड़ी में व्याप्त असुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पीपीपी मोड से हटने के बाद भी जिला अस्पताल पौड़ी की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों की अपेक्षित संख्या में तैनाती नहीं होने व उपकरणों के संचालन की व्यवस्था अभी पटरी में नहीं आ पाई है। मंत्री डॉ. धन सिंह ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही जिला अस्पताल पौड़ी की व्यवस्थाओं को सुचारू कर दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed