फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Municipal administration woke up after strike warning, sent amount of Rs 22 lakh to PF

Pauri News: हड़ताल की चेतावनी के बाद जागा पालिका प्रशासन, पीएफ में भेजी 22 लाख की राशि

Fri, 22 Nov 2024 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Municipal administration woke up after strike warning, sent amount of Rs 22 lakh to PF

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में पालिका के आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी के बाद आखिरकार पालिका प्रशासन की नींद खुल गई। पालिका ने पहले ही दिन सभी पर्यावरण मित्रों के खातों में 2021 से लंबित पीएफ की 22 राशि उनके खातों में डालने की कार्रवाई शुरू की। इस पर नाराज पर्यावरण मित्र काम पर लौट आए। पीएफ (प्रोविडेंट फंड) की पूरी जानकारी नहीं मिलने से नाराज पर्यावरण मित्रों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी थी।



मुख्यालय पौड़ी में पालिका प्रशासन से नाराज पर्यावरण मित्रों ने शुक्रवार सुबह शहर के विभिन्न स्थानों पर एकत्रित कूड़े का उठान नहीं किया। पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड स्वच्छकार सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी आउटसोर्स व रेगुलर पर्यावरण मित्र पालिका कार्यालय में जमा हुए। जहां अधिशासी अधिकारी के साथ उनकी वार्ता हुई।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण घाघट ने बताया कि 70 आउटसोर्स व 25 डोर टू डोर कूड़ा उठान करने वाले पर्यावरण मित्र पीएफ की जानकारी नहीं दिए जाने से नाराज थे। ईओ ने सभी आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों की एक सूत्री मांग के सापेक्ष वर्ष 2021 से जमा पीएफ से जुड़ी जानकारी उन्हें देने का आश्वासन दिया। बताया कि ईओ के लिखित आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट गए। जिसके बाद पर्यावरण मित्रों ने शहर भर में कूड़ा उठान का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं ईओ एसपी जोशी ने बताया कि वार्ता के बाद सभी आउटसोर्स कर्मचारियाें के पीएफ में लंबित 22 लाख रुपये उनके खातों में डाल दिया गया है। जिस पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। इस मौके पर राहुल टांक, संजीव राजोरा, बिन्नू गोसाईं, राजू रेडियान और बिजेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed