फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   MP fund should end: Tirath

खत्म होनी चाहिए सांसद निधि: तीरथ

Sun, 18 Aug 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
MP fund should end: Tirath
पौड़ी में पत्रकारों से वार्ता करते गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत। - फोटो : PAURI
पौड़ी। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने सांसद निधि को खत्म किए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि सांसद निधि का पैसा अक्सर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। पांच करोड़ की धनराशि संसदीय क्षेत्र को देखते हुए बहुत कम है। ऐसे में प्रत्येक विकास खंड स्तर पर मामूली धनराशि ही जारी हो पाती है। इसके चलते बड़े विकास कार्य न होकर खडंजे, पुश्तों आदि के निर्माण में ही धनराशि जाया हो जाती है। कहा कि सरकार को सांसद निधि ही खत्म कर देनी चाहिए। सांसदों को अवस्थापना मद में सड़क, पुल, बिजली, पानी हैंडपंप सहित अन्य विकास कार्य दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को सर्किट हाउस पौड़ी में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता में 17वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र को ऐतिहासिक बताया। कहा कि वर्ष 1952 से वर्तमान तक के इतिहास में यह सत्र सबसे लंबे समय तक चला। सत्र में 38 विधेयक पास हुए। इनमें जम्मू-कश्मीर प्रांत से अनुच्छेद 370 और 35 ए समाप्त किया जाना, तीन तलाक बिल सबसे महत्वपूर्ण रहा। कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारत के 42 हजार सैनिक शहीद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संसद के विभिन्न सत्रों में उन्होंने 11 प्रश्न संसद में उठाए, जिनमें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड का मुद्दा पहला रहा। कहा कि एनआईटी का स्थायी परिसर सुमाड़ी में ही बनाया जाएगा। श्रीनगर रेशम विभाग व आईटीआई की भूमि में अस्थायी परिसर बनाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक पौड़ी मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मधु खुगशाल, मातवर सिंह, ओपी जुगरान, धर्मवीर रावत, कमल रावत व संजय रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed