फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Movement started to start operation of divisional offices from Pauri

Pauri News: मंडलीय कार्यालयों का संचालन पौड़ी से शुरू करने के लिए आंदोलन शुरू

Mon, 12 Aug 2024 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 12 Aug 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Movement started to start operation of divisional offices from Pauri
पौड़ी। मंडलीय कार्यालयों का संचालन मुख्यालय से शुरू करने व ल्वाली झील का निर्माण कार्य पूर्ण करने समेत 9 सूत्री मांगों को लेकर वरिष्ठजनों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द मांगें पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्व. एचएन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर धरना दिया गया। समिति अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र बर्थवाल ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया था और 31 जुलाई को मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था। इस पर आयुक्त ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। मगर अगस्त माह का प्रथम सप्ताह बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर केदार सिंह गुसाईं, अनीता रावत, ठाकुर सिंह, मकान सिंह, सीएम मुंडेपी, पुष्कर सिंह, पदमेंद्र बिष्ट, कर्णसिंह और आलम सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed