फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Momentum for Sita Circuit Development: Review Meeting Held at Kot

Pauri News: सीता सर्किट विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, कोट में हुई समीक्षा बैठक

Fri, 12 Jun 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 12 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Momentum for Sita Circuit Development: Review Meeting Held at Kot
- सीता माता मंदिर परिसर विस्तार, सड़क निर्माण और पर्यटन सुविधाओं के विकास पर बनी कार्ययोजना
विज्ञापन

- देवल स्थित लक्ष्मण मंदिर परिसर के विकास प्रस्तावों पर भी हुई चर्चा
पौड़ी। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित सीता सर्किट के विकास कार्यों को गति देने के लिए शुक्रवार को विकासखंड कोट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीता माता मंदिर क्षेत्र के विकास, भूमि उपलब्धता, सड़क निर्माण और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि सीता माता मंदिर परिसर के समुचित विकास के लिए करीब 250 वर्ग फीट अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए कोटसड़ा ग्राम प्रधान की ओर से दाननामा के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। मंदिर परिसर विस्तार के लिए प्रस्तावित भूमि की रजिस्ट्री और अन्य आवश्यक अभिलेख विभाग को उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

मंदिर तक पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को प्रस्तावित सड़क के लिए आवश्यक भूमि का सर्वेक्षण कर सर्किल रेट निर्धारित करने व विस्तृत प्रस्ताव पर्यटन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधान कोटसड़ा ने भूमि स्वामियों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी ने राजस्व उपनिरीक्षकों को परियोजना से जुड़े भूमि स्वामियों एवं अन्य हितधारकों की सूची तैयार कर ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में देवल स्थित लक्ष्मण मंदिर परिसर के विकास संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली, ज्येष्ठ उपप्रमुख उपेंद्र भट्ट, ग्राम प्रधान मीनाक्षी भट्ट, सुधीर, अनीता देवी, प्रियंका, बीडीओ अमित बिजल्वाण, एबीडीओ धूम सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक अरुण सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed