फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Missing navigable corpse deadbody found

लापता नौनिहाल का क्षत-विक्षत शव हुआ बरामद

Mon, 05 Aug 2019 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Missing navigable corpse deadbody found
थाना थलीसैण के एक गांव के लापता किशोर का क्षत-विक्षत शव गांव के ही जंगल में बरामद हुआ है। वह घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन न ही वह स्कूल पहुंचा और न ही घर लौटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शव को जंगली जानवरों के खाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना थलीसैण के बंडेली निवासी विजय सिंह का 15 वर्षीय बेटा अजीत सिंह जीआईसी मजगांव में कक्षा दसवी में अध्ययनरत था। वह रोज की तरह 12 जुलाई को भी घर से स्कूल के लिए निकला था लेकिन वह न ही स्कूल पहुंचा और न ही घर लौटा। पिता विजय सिंह ने 18 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार देर शाम गांव के जंगल में चारा लेने गए ग्रामीणों की सूचना पर पिता शव देखने गए। पिता ने कपड़े, जूते व बस्ते से पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शव तीन हिस्सों में बरामद हुआ। आशंका है कि शव को जंगली जानवरों खाया होगा। एसआई बबलू चौहान ने बताया कि थाना थलीसैण के बंडेली गांव के अजीत सिंह पुत्र विजय सिंह उम्र 15 वर्ष का शव बरामद कर लिया गया है। जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed