फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   minor girl birth child in pauri

किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी भी नाबालिग निकला

Fri, 04 Sep 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
minor girl birth child in pauri
जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के एक गांव में एक नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया जबकि पुलिस जांच में बच्ची का पिता भी नाबालिग मिला। पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी को संरक्षण में ले चुकी है, जिसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को नाबालिग किशोरी ने पेट में दर्द होने की शिकायत परिजनों से की। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने लड़की के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को दी और नाबालिग को सीएचसी पैठाणी रेफर कर दिया। सीएचसी में देरशाम नाबालिग लड़की ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद नाबालिग ने बताया कि गांव के ही एक किशोर ने नवंबर 2019 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस जिस पर नाबालिग लड़की के पिता ने आरोपी किशोर के खिलाफ पैठाणी थाने में दुष्कर्म के आरोप में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पोक्सो, धारा 376, 506 में मुकदमा दर्ज कर किया। सीओ सदर वंदना वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में आरोपी भी नाबालिग मिला। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति को दे दी गई है। सीओ वर्मा ने बताया कि आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed