{"_id":"6ab4fe16e66448831f0be61e","slug":"ministerial-employees-to-raise-their-voices-in-pauri-pauri-news-c-51-1-pri1001-115826-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी में गरजेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी में गरजेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी
Thu, 24 Sep 2026 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 24 Sep 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में 25 सितंबर को जिला मुख्यालय पौड़ी में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कर्मचारी जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजेंगे।
फेडरेशन की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की समस्याओं का समाधान, पदोन्नति और स्थानांतरण से जुड़ी विसंगतियों का निराकरण व लंबित सेवा संबंधी मामलों का समाधान शामिल है। जिलाध्यक्ष सीताराम पोखरियाल ने कहा कि कार्यक्रम में सभी घटक संगठनों की प्रभावी भागीदारी रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने की अपील की।
बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारी नंदन ग्वाल ने कहा कि कर्मचारी आंदोलन नहीं चाहता लेकिन जायज मांगों की अनदेखी होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है। संजय नेगी ने कहा कि पौड़ी से उठने वाली कर्मचारियों की आवाज को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जिला सचिव दीपक ने बताया कि कार्यक्रम को व्यवस्थित रखने के लिए सतर्क दल गठित किया गया है। सतर्क दल प्रमुख की जिम्मेदारी उन्हें और सचिव की जिम्मेदारी मनोज गिल्याल को दी गई है। रैली की व्यवस्था संदीप भट्ट संभालेंगे। संवाद