फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Minister of State for Higher Education heard the problems of villagers

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्या

Sat, 28 Dec 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Higher Education heard the problems of villagers
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विकास खंड खिर्सू के एक दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता की समस्या सुनी। इस दौरान मंत्री ने विद्यालयों को फर्नीचर और दो-दो कंप्यूटर देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ने डुंगरीपंथ, गोस्तु, लंगवाडिय़ों बगड़, मुसोली, धारखोला, पोखरी, बुदेसु व ग्वाड़ आदि गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्या सुनी। मंत्री ने जीआईसी डुंगरीपंथ के लिए क्रीड़ा मैदान और पेयजल योजना के निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक पुष्कर सिंह रौथाण के गांव को जोड़ने वाले मुसोली मोटर मार्ग का शीघ्र डामरीकरण किया जाएगा। साथ ही चोरकंड़ी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। मंत्री ने विकास खंड खिर्सू के हर विद्यालय को दो-दो कंप्यूटर देने की भी घोषणा की। जबकि विद्यालयों को चटाई मुक्त करने के लिए हर विद्यालय को फर्नीचर देने को कहा। मंत्री ने कहा कि ढिकाल गांव पंपिंग पेयजल योजना का पांच जनवरी को मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। जोकि खिर्सू ब्लॉक के 27 गांवों के 110 तोकों के लिए बरदान साबित होगी। मंत्री ने योजना के लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने को कहा है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष रमेश मंदवाल, नीतिन घिल्डियाल, सौरभ कुमार, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed