Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mini and indoor stadiums will be built in rural areas

Pauri News: ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे मिनी और इंडोर स्टेडियम

Sat, 20 Jan 2024 05:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
Mini and indoor stadiums will be built in rural areas
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अब अभ्यास के लिए खेतों में नहीं जाना पड़ेगा। सरकार की ओर से अब हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान सहित इंडोर स्टेडियम बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों और विद्यालयों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

गांव की ओर से खेल मैदान के लिए जो भी भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी उसे युवा कल्याण विभाग के नाम दर्ज किया जाएगा। निजी व दान के रूप में प्राप्त भूमि की रजिस्ट्री का खर्चा भी विभाग व्यय करेगा। ग्राम समाज या राज्य सरकार की भूमि को जिलाधिकारी द्वारा युवा कल्याण विभाग के नाम किया जाएगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल असवाल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और छुपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मैदानों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। अब तक 14 ग्राम पंचायतों और पांच विद्यालयों की ओर से प्रस्ताव दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed