फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Message of a drug-free society conveyed through painting.

Pauri News: पेंटिंग से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

Fri, 26 Jun 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 26 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Message of a drug-free society conveyed through painting.
कीर्तिनगर। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस और नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को कोतवाली कीर्तिनगर में स्कूली बच्चों के लिए नशे के विरुद्ध चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्वेता चौबे के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर की डॉली ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय तथा शैमफोर्ड स्कूल के ईशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जबकि अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed